1 search results found.
Table Subject
क्रमांक। शीर्षक तारीख विवरण
1 राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

राजभाषा हिंदी को समर्पित भारतीय जन संचार संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका 'राजभाषा विमर्श' को हिंदी दिवस के सुअवसर पर महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित तृतीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त वर्ष 2022-23 का 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' (प्रथम) प्रदान किया गया। राज्यसभा के उप सभापति श्री हरिवंश, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डॉ. भारती पंवार, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप वर्मा एवं संसदीय राजभाषा समिति के उपाध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब की उपस्थिति में संस्थान की महानिदेशक डॉ. अनुपमा भटनागर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर पत्रिका के सह संपादक डॉ. पवन कौंडल एवं सहायक संपादक श्री अंकुर विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। 'राजभाषा कीर्ति पुरस्कार' राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।