प्रो. (डॉ.) आनंद प्रधान

प्रो. (डॉ.) आनंद के. प्रधान वर्तमान में ओडिशा के ढेंकनाल स्थित भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्वी क्षेत्रीय परिसर के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ वे संस्थान के मीडिया एंड कम्युनिकेशन गवर्नेंस विभाग के विभागाध्यक्ष भी हैं।

डॉ. प्रधान ने मई 2003 में भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में सहायक प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं तथा वर्ष 2019 में प्रोफेसर पद पर पदोन्नत हुए। अगस्त 2007 से नवंबर 2007 तक उन्होंने दिल्ली स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज में वरिष्ठ व्याख्याता के रूप में भी कार्य किया। नवंबर 2007 में वे पुनः भारतीय जन संचार संस्थान से जुड़े और पत्रकारिता के एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

ई-मेल:
कार्यालय : anand.pradhan@iimc.gov.in
व्यक्तिगत : apradhan28@gmail.com