प्रो. (डॉ.) मृणाल चटर्जी, क्षेत्रीय निदेशक:, प्रो. मृणाल चटर्जी पत्रकारऔर मीडिया शिक्षाविद् हैं। वह 2006 से आईआईएमसी के पूर्वी भारतीय परिसर के क्षेत्रीय निदेशक हैं। प्रोफेसर चटर्जी ने फिक्शन और नॉन-फिक्शन के क्षेत्र में 20 से अधिक किताबें लिखी हैं। उन्हें 30 जून 2022 को डी.लिट् की उपाधि से सम्मानित किया गया है। .

जितेंद्र पति परिसर में अकादमिक समन्वयक के रूप में काम कर रहै हैं। प्रारंभ में उन्हें आईआईएमसी ढेंकनाल में कंप्यूटर/आईटी शिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। उनके पास 22 साल का शैक्षणिक अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्हें रेलवे सूचना अधिकारियों, आईसीएआर अधिकारियों और ओडिशा सूचना सेवा (ओआईएस) अधिकारियों को पढ़ाने का अवसर मिला और उन्होंने राज्य सरकार की कई प्रशिक्षण परियोजनाओं का समन्वय किया। आईआईएमसी में शामिल होने से पहले, वह एक कंप्यूटर संस्थान में वरिष्ठ संकाय और सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग स्कूलों और सरकारी कॉलेजों में अतिथि संकाय के रूप में भी काम किया है। उनके पास एमसीए और एमएजेएम की डिग्री है और वह सीएमसी लिमिटेड कोलकाता और एनआईआईटी, नई दिल्ली से एक आईटी पेशेवर के रूप में प्रशिक्षित हैं। वह इग्नू से साइबर लॉ में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट के साथ एलएलबी धारक भी हैं।

डॉ. हरि कृष्ण बेहरा नेट, एमफिल और पीएचडी हैं एवं आईआईएमसी, ढेंकनाल में सहायक प्राध्यापक के रूप में काम कर रहे हैं। उनके पास 10 साल का शैक्षणिक अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2011 में एमफिल की डिग्री प्राप्त हुई। डॉ. बेहरा के ख्याति प्राप्त विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 24 शोध लेख प्रकाशित हुये हैं। उन्होंने मास मीडिया के विभिन्न पहलुओं पर तीन पुस्तकें भी लिखी हैं।

भावना आचार्य आईआईएमसी, ढेंकनाल में सहायक प्राध्यापक के रूप में काम कर रही हैं। उन्हें नई दिल्ली के साथ-साथ कोलकाता में कॉपी एडिटर के रूप में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ 3 साल का कार्य अनुभव प्राप्त है। उन्होंने जन संचार में मास्टर डिग्री और अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा की शिक्षा ली है। वह एक्सआईएम विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर में फिल्म अध्ययन में पीएचडी थीसिस प्रस्तुत कर चुकी हैं।

अभिषेक रॉय यूजीसी-नेट की अर्हता रखते हैं और आईआईएमसी, ढेंकनाल में अकादमिक सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। पूर्व में वह कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, सिलचर में पद्मश्री डॉ रवि कन्नन की देखरेख में स्वास्थ्य-संचार विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने एक महत्वपूर्ण आईसीएसएसआर परियोजना में रिसर्च एसोसिएट के रूप में भी काम किया है। वह वर्तमान में असम विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं।

सौम्य रंजन बिहारा को प्रिंट मीडिया में 7 साल का अनुभव है और वर्तमान में वह आईआईएमसी, ढेंकनाल में अकादमिक सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। वह एक लेखक हैं और उनके 3 से अधिक शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने बौद्ध अध्ययन सहित तीन अलग-अलग विषयों में परास्नातक किया है। वह वर्तमान में ग्रामीण विकास में अपनी मास्टर डिग्री और जनजातीय अध्ययन में एक प्रमाणन कार्यक्रम कर रहे हैं।